स्पाइनल सर्जरी कब जरूरी है?HealthPlanet

Posted on Tue 6th Dec 2022 : 10:52

स्पाइन सर्जरी की जरूरत किन स्थितियों में पड़ती है? जानें इस सर्जरी के बारे में

स्पाइन सर्जरी एक सर्जिकल प्रक्रिया है जो किसी व्यक्ति को रीढ़ की हड्डी की समस्याओं के कारण होने वाले दर्द से राहत दिलाने के लिए की जाती है। यह हर्नियेटेड डिस्क, स्पाइनल असामान्यताएं, हड्डी स्पर्स, रीढ़ की चोट, या स्पाइनल ट्यूमर के कारण रीढ़ की हड्डी के जोड़ों और कशेरुक हड्डियों को स्थिर(balance) करने में मदद करता है।

किसी भी मरीज को स्पाइन सर्जरी करवाने की सलाह तब दी जाती है जब से रीढ़ की हड्डी संबंधी समस्याएं ज्यादा बढ़ गई हों। रीढ़ की हड्डी से संबंधी समस्याएं अगर दवाओं, एक्सरसाइज से ठीक नहीं होती है तब मरीज को स्पाइन सर्जरी करवाने की सलाह दी जाती है।

स्पाइन सर्जरी की जरूरत किन स्थितियों में पड़ती है?

रीढ़ की हड्डी से जुड़ी बीमारी से पीड़ित हर मरीज को स्पाइन सर्जरी करवाने की सलाह नहीं दी जाती है। इसकी कुछ निम्नलिखित परिस्थितियां होती हैं। आइए जानते हैं इन स्थितियों के बारे में-

रीढ़ में दर्द होना और हड्डी में दर्द होना
जब किसी व्यक्ति की रीढ़ की हड्डी में ज्यादा दर्द होता है और वो दर्द दवाओं का सेवन करने के बावजूद ठीक नहीं हो पाता है तो मरीज को स्पाइन सर्जरी करवाने की सलाह दी जाती है।

सर्वाइकल होना

आजकल कई लोग सर्वाइकल जैसी समस्या से जूझ रहे हैं। मरीज को सर्वाइकल से राहत दिलाने के लिए डॉक्टर कई तरह की एक्सरसाइज, डाइट और दवाओं का सेवन करने की सलाह देते हैं। जब इन सब चीजों का असर मरीज पर नहीं होता है तो स्पाइन सर्जरी की जाती है।

स्पाइन सर्जरी करवाने के बाद डॉक्टर मरीज को कम से कम 10 से 15 दिनों तक आराम करने की सलाह देते हैं। हालांकि अब सिर्फ डॉक्टर ही नहीं बल्कि रोबोट के जरिए भी स्पाइन की सर्जरी की जाती है। रोबोट द्वारा स्पाइन सर्जरी करने का सबसे ज्यादा फायदा मरीज को मिलता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info